Site icon Dainik Savera Times

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कसोल में लोगों की शिकायतों को सुना व मौके पर ही किया निपटारा

कुल्लू (सृष्टि शर्मा): मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज कुल्लू जिला के कसोल में स्थानीय लोगों की शिकायतों को सुना और मौके पर ही शिकायतों का निपटारा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से ले तथा इनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित बनाये।

सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई हैं। मणिकरण घाटी में पर्यटन की आपार संभावनाएं है। क्षेत्र के अनछुए पर्यटन गंतव्यों को विकसित किया जायेगा। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों मे भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिले व स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ साथ बहारी राज्यों व विदेशों से आने वाले पर्यटकों को जिले की समृद्ध संस्कृति, खानपान व रीतिरिवाजों से रु ब रू होने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि कसोल में कूड़ा कचरे का विज्ञानिक ढंग से निपटान सुनिश्चित बनाने के लिए कूड़ा कचरा निपटान संयंत्र लगाया जा रहा है जिसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है ।

Exit mobile version