Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने किया 33/11 KV के विधुत उप केन्द्र का लोकार्पण

February 26, 2023

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने किया 33/11 KV के विधुत उप केन्द्र का लोकार्पण

कुल्लू (सृष्टि शर्मा) : मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा,पर्यटन, वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज लग वैली के दडका भुट्टी में 4 कऱोड़ 60 लाख रुपये की लागत के 33/11 केवी के विधुत उप केन्द्र का लोकार्पण किया। सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस विधुत उपकेंद्र के आरम्भ होने से लग वैली की सभी 13 पंचायतों के लोग लाभन्वित होंगे और क्षेत्र के लोगों की निर्वाध विधुत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि इसके आरंभ होने से लग वैली के विधुत उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी और लग वैली कि विधुत आपूर्ति सुदृढ़ होगी। विधुत प्रणाली सुधार योजना के तहत बनाये गए इस विधुत उप केंद्र से शालंग,दलीघाट, भल्याणी व बड़ाई के लिए 11 केवी के अलग-अलग 4 विधुत फीडर निकाले गए हैं।

अधीक्षण अभियंता विधुत मंडल कुल्लू आरएस ठाकुर ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य का स्वागत किया। उन्होंने कुल्लू विधुत मंडल में विधुत सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे कार्य की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेसराम,बरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द ठाकुर,अधिशाषी अभियंता विधुत आयुष मिन्हास,अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विनय हाजरी,सहायक अभियंता विमला बोद्ध व विमल प्रकाश,पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें