Site icon Dainik Savera Times

टीम इंडिया की हार से टूटा मासूम का दिल, मां से लिपट फूट-फूट कर रोया…बच्चे का इमोशनल VIDEO

नेशनल डेस्क: भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप में जैसा खेली थी उससे उम्मीद जताई जा रही थी कि फाइनल कप हमारा ही होगा। लेकिन कहते हैं कि खेल में कुछ भी हो सकता है, शायद रविवार (19 नवंबर) का दिन भारत का नहीं था इसलिए ऑस्ट्रेलिया कप ले गई।

 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल गए मैच पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं लेकिन लगातार 10 मैच जीतने के बावजूद भारतीय टीम फाइनल मैच में अपना जादू नहीं चला पाई। इस हार से भारत के लोगों का दिल टूट गया, हालांकि सभी भारतीय टीम को हौसला दे रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई इमोशनल हो गया।

 

वीडियो में एक बच्चा भारत की हार पर बुरी तरह से रोता हुआ दिख रहा है, उसकी मां उसे हौसला देती है लेकिन वह फूट-फूट कर रोता है। वीडियो देख हर कोई इमोशनल हो रहा है। मां बच्चे को चुप करा रही ह, उसे सांत्वना दे रही है लेकिन वह रोते ही जा रहा है। बच्चे का एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह भारतीय टीम की जीत के लिए दुआएं मांग रहा है।

Exit mobile version