Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mann Ki Baat कार्यक्रम सुनने नहीं पहुंचे बच्चे तो स्कूल ने मांगा 100 रूपए फाइन

May 5, 2023

Mann Ki Baat कार्यक्रम सुनने नहीं पहुंचे बच्चे तो स्कूल ने मांगा 100 रूपए फाइन

देहरादून : रविवार को मन की बात कार्यक्रम के लिए स्कूल नहीं पहुंचने वाले बच्चों को 100 रुपये फाइन लाने या फिर मेडिकल प्रमाणपत्र जमा कराने का आदेश जारी किया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा इस संबंध में स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुप में आदेश जारी किए गए हैं। देहरादून के जीआरडी निरंजनपुर एकेडमी पर पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने स्कूल नहीं पहुंचे छात्रों से 100 रुपये फाइन वसूलने का आरोप लगा है। इस संबंध में नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। आरिफ खान ने बताया कि जीआरडी अकेडमी ने उन बच्चों को 100 रुपये फाइन लाने या फिर मेडिकल प्रमाणपत्र जमा कराने का आदेश जारी किया है जो रविवार को मन की बात कार्यक्रम के लिए स्कूल नहीं पहुंचे थे। स्कूल प्रबंधन ने इस संबध में स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुप में आदेश जारी किए हैं।

अभिभावकों ने उन्हें इस आदेश का स्क्रीनशॉट भी दिखाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए एकेडमी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर स्कूल तीन दिन में अपना पक्ष नहीं रखता है तो यह समझा जाएगा कि स्कूल की तरफ से छात्रों से पैसे मांगे गए थे। इसके बाद विभाग कार्रवाई करेगा। शिकायत करने वाली एसोसिएशन से भी सबूत मांगे गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें