Site icon Dainik Savera Times

मंदिर के बाहर पलटा ट्रक, 4 साल के बच्चे और ड्राइवर की मौत

Rajasthan Accident

Rajasthan Accident

पंचकूला। यहां एक मंदिर दर्शन करने आए चार वर्षीय बच्चे के ऊपर ट्रक पलट गया। इससे बच्चे की मौक पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल ट्रक चालक ने भी दम तोड़ दिया।

मलबे के नीचे दबने से हुई मौत

लोगों ने बताया कि रविवार की रात लगभग एक बजे परमाणु की ओर से ट्रक ड्राइवर सीमेंट लोड करके निकला था। कालका माता मंदिर के सामने पहुंचते ही ट्रक अचानक से पलट गया। सीमेंट के कट्टे और ट्रक के हिस्से बच्चे के ऊपर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे और ड्राइवर को मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

माता के दर्शन करने आया था मासूम

मृतक राजवीर अपने परिवार के साथ अंबाला की सोनिया कॉलोनी से काली माता मंदिर दर्शन के लिए आया था। रात करीब 1 बजे वह अपने परिवार के साथ सड़क किनारे खड़ा था, तभी परमाणु की ओर से आ रहा ट्रक अचानक अनकंट्रोल हो गया। मंदिर के सामने पहुंचते ही ट्रक पलट गया, जिसमें करीब 700 सीमेंट के कट्टे लदे थे। ट्रक पलटने के बाद कई कट्टे सड़क पर गिर गए और मासूम राजवीर ट्रक और मलबे के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

Also Read :

 

Exit mobile version