Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवरात्रि से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार

October 10, 2023

नवरात्रि से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तीन से छह वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार एवं आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के नामांकन के साथ उपस्थिति में सुधार लाने को हॉट कुक्ड मील योजना शारदीय नवरात्र में शुरू करने के निर्देश दिये हैं।मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्री प्राइमरी की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री ने किराये पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद के भवन में संचालित करने एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदों को जल्द भरने के निर्देश दिये।

योगी ने आंगनबाड़ी के बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने के उद्?देश्य से शारदीय नवरात्र में हॉट कुक्ड मील योजना को शुरू करने के निर्देश दिये। योजना के तहत आंगनबाड़ी के तीन से छह वर्ष के बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हे मौसमी फल भी दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने खाने के बर्तनों को नगर निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि हॉट कुक्ड मीड में श्रीअन्न को शामिल किया जाए। बच्चों को मोटे अनाज के बिस्किट संग अन्य चीजें उपलब्ध कराई जाएं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में किराये पर चल रहे 12,800 आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद के भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मोहल्लावार पार्क के एक कोने में आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएं। इन भवनों को निजी कंपनियों के सीएसआर फंड, नगर विकास के फंड के साथ अन्य संभ्रांत लोगों की सहायता से बनाया जाए। वहीं जरूरत पड़ने पर शासन से भी धनराशि को स्वीकृत किए जाए। उन्होंने कहा कि प्री प्राइमरी की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित किया जाए। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त 24 हजार 473 पदों और आंगनबाड़ी सहायिका के 26007 पदों पर जल्द भर्ती की जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें