Site icon Dainik Savera Times

Manipur में फंसे Madhya Pradesh के बच्चों की जल्द होगी वापसी : गृह मंत्री Narottam Mishra

भोपालः मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने आज कहा कि हिंसा प्रभावित मणिपुर में फंसे प्रदेश के बच्चों की जल्द सुरक्षित वापसी होगी। डॉ मिश्र ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि मणिपुर से मध्यप्रदेश के बच्चों को लाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं बात कर रहे हैं। मध्यप्रदेश और मणिपुर के गृह विभाग उच्च स्तर पर चर्चा कर रहे हैं। जल्द ही मध्यप्रदेश के बच्चों की सुरक्षित वापसी होगी।

इसके पहले कल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा था कि मणिपुर में जारी हिंसा और उपद्रव से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। इंटरनेट व संचार सेवाएँ बंद है। इम्फाल की नेशनल स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी सहित राज्य के अन्य शिक्षण संस्थानों में मध्यप्रदेश के अनेक छात्र अध्ययनरत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान से अनुरोध किया कि वे मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार के साथ संवाद कर हिंसा में फंसे बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराएं।

 

 

Exit mobile version