
लद्दाख: लद्दाख दौरे पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि चीन ने यहां के लोगों की जमीन छीन ली है।उन्होंने कहा, ‘चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन छीन ली है और लोग प्रभावित हो रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि चीनी सेना (भारतीय क्षेत्र में) घुस आई है।‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा था कि एक इंच जमीन नहीं खोई है, लेकिन लद्दाख में यह सच नहीं है।
केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लोग बेरोजगारी और मुद्रास्फीति सहित विभिन्न मुद्दों का सामना कर रहे हैं।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘लद्दाख में लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं। लोग उन्हें दिए गए दर्जे से खुश नहीं हैं, उन्हें प्रतिनिधित्व की जरूरत है। लोग कह रहे हैं कि प्रतिनिधित्व होना चाहिए, इसे नौकरशाही के माध्यम से नहीं चलाया जाना चाहिए।‘कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ’सभी लोग कह रहे हैं कि बेरोजगारी और महंगाई है।‘
अपनी भारत जोड़ो यात्र का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्र के दौरान, मुझे लद्दाख आना था, लेकिन कुछ कारणों से मैं यहां नहीं आ सका। इसलिए, मैं उनकी परेशानियों को सुनने के लिए यहां आया हूं।‘कांग्रेस सांसद ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्र निकाली थी।पार्टी ने कहा कि यात्र उसके सबसे निर्णायक जन संपर्क कार्यक्रमों में से एक थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...