नई दिल्ली : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैल्ट के बक्कल में छिपा हुआ चाकू बरामद किया। सीआईएसएफ कर्मियों की तेज नजर और पेशेवर सतर्कता से यह छिपा हुआ हथियार पकड़ में आया। यात्री हांगकांग से आया था और उसे आगे रायपुर जाना था। सुरक्षा जांच के दौरान एक्स-बीआईएस इमेज की जांच करते समय स्क्रीनर ने एक असामान्य धातु की वस्तु देखी और बैगेज को भौतिक जांच के लिए भेजा।
इसी जांच में बैल्ट के बक्कल में छिपा हुआ चाकू बरामद हुआ। निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के अनुसार प्रतिबंधित सामान को हटा दिया गया। सीआईएसएफ ने कहा कि यह पकड़ उनकी अटूट सतर्कता और पेशेवर क्षमता और चौकसी के जरिए मजबूत विमानन सुरक्षा बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
हवाई अड्डे के घरेलू सुरक्षा होल्ड क्षेत्र में इंडिगो की घरेलू उड़ान से कोलकाता जाने वाले एक यात्री ने अपने हैंड बैगेज को प्री-एम्बार्केशन सुरक्षा जांच बिंदु पर स्क्रीनिंग के लिए रखा था। एक्स-रे बैगेज निरीक्षण प्रणाली (एक्स-बीआईएस) के दौरान ड्यूटी पर तैनात सतर्क सीआईएसएफ स्क्रीनर ने बैग के भीतर छिपी एक असामान्य सघन धात्विक वस्तु की छवि देखी और तुरंत उस बैग को गहन भौतिक जांच (फिजिकल चेक) के लिए अलग किया था।

