नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने छात्रों, किसानों तथा नागरिक संस्थाओं से 28 जून को जंतर-मंतर पर उनके इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। दिपके ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्त्ता सोनम वांगचुक भी रविवार को जंतर-मंतर पर ‘प्रधान गो बैक’ अभियान में शामिल होंगे और आमरण अनशन शुरू करेंगे।
उन्होंने हालांकि, इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि इस अभियान में क्या-क्या शामिल होगा। कॉजपा संस्थापक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वह प्रधान का इस्तीफा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर मोदी ऐसा नहीं करते, तो उन्हें ‘अक्षम प्रधानमंत्री’ माना जाएगा। कॉजपा की शुरुआत एक डिजिटल व्यंग्यात्मक मंच के तौर पर हुई थी। पार्टी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए 20 जून से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है।

