Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

CJP Protest: दिल्ली में आज ट्रैफिक का बड़ा अलर्ट: 30 से ज्यादा जगहों पर रूट डायवर्ट, बॉर्डर पर पुलिस तैनात

October 10, 2026

CJP Protest: दिल्ली में आज ट्रैफिक का बड़ा अलर्ट: 30 से ज्यादा जगहों पर रूट डायवर्ट, बॉर्डर पर पुलिस तैनात

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को, प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू किए हैं। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर 30 से अधिक स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले बॉर्डर पर भी वाहनों की जांच की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, शनिवार सुबह 6 बजे से डायवर्जन लागू हैं और इन्हें स्थिति सामान्य होने तक जारी रखा जाएगा। ऐसे में घर से निकलने से पहले यात्रियों को अपने रूट की जानकारी लेने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।

दिल्ली की इन प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका

ट्रैफिक प्रतिबंधों का असर नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई व्यस्त इलाकों में देखने को मिल सकता है। इनमें कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर रोड, मंडी हाउस, झंडेवालान, पंचकुइयां रोड और मिंटो रोड जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं।

1.शंकर रोड राउंडअबाउट से वंदे मातरम ‘T’ पॉइंट (नई दिल्ली की ओर)

2.धौला कुआं फ्लाईओवर

3. झंडेवालान रोड और आसपास के इलाके

4 .पंचकुइयां रोड और आसपास के इलाके

5. मंडी हाउस रोड और आसपास के इलाके

6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)

7. राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)

8. मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग

9. गुरु नानक चौक

10. कनॉट प्लेस आउटर सर्कल का चेम्सफोर्ड रोड T-पॉइंट

11.एमजी मार्ग (रिंग रोड) का भैरव रोड T-पॉइंट

12.लोधी रोड फ्लाईओवर

13. नीला गुंबद रोड और आसपास के इलाके

14. मदरसा T-पॉइंट

15.सम्राट होटल राउंडअबाउट

16.सरदार पटेल मार्ग और पंचशील मार्ग क्रॉसिंग

17. भीकाजी कामा प्लेस के नीचे का हिस्सा

18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा

19. रिंग रोड और सैन मार्टिन मार्ग T-पॉइंट

20. अशोक रोड और जंतर-मंतर रोड के आसपास

21. विंडसर पैलेस रोड और आसपास के इलाके

22. टॉल्स्टॉय मार्ग और जनपथ क्रॉसिंग

23. रेल भवन रोड और आसपास के इलाके

24. जय सिंह रोड और पार्लियामेंट स्ट्रीट क्रॉसिंग

25. कनॉट प्लेस आउटर सर्कल और बाराखंभा रोड T-पॉइंट

26. गोल डाकखाना रोड और आसपास के इलाके

27. पटेल चौक रोड और आसपास के इलाके

28. जय सिंह रोड और अशोक रोड T-पॉइंट

29. आरएमएल अस्पताल रोड और आसपास के इलाके

30. कनॉट प्लेस आउटर सर्कल और पार्लियामेंट स्ट्रीट T-पॉइंट

रेलवे स्टेशन, ISBT और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह

ट्रैफिक डायवर्जन के कारण नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से गुजरने वाले यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों (ISBT) और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पड़ने की आशंका है।

ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, समय से पहले घर से निकलें और संभव हो तो प्रभावित इलाकों से गुजरने वाले रास्तों से बचें। जरूरी काम न होने पर इन क्षेत्रों में यात्रा टालना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली से सटे सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर चिल्ला चेकपॉइंट पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और यहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

इसके अलावा, गाजियाबाद से सटे दिल्ली बॉर्डर के साथ गुरुग्राम और फरीदाबाद की सीमाओं पर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा जांच के कारण इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो सकती है। खासकर दिल्ली में प्रवेश करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें…

ट्रैफिक अपडेट के लिए दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी पर रखें नजर

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें और सड़क पर निकलने से पहले ताजा अपडेट जरूर देख लें। डायवर्जन की स्थिति में बदलाव होने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यात्री दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ताजा ट्रैफिक अलर्ट की जानकारी ले सकते हैं। प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के चलते यात्रा में संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाना आज सबसे जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें