Site icon Dainik Savera Times

5 दिन की न्यायिक हिरास में सौरव दास और आशुतोष रांका, निजी बॉन्ड पर रिहा हुए अजिंक्य शिंदे

CJP protest

CJP protest

CJP protest: दिल्ली की एक अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, अजिंक्य शिंदे को निजी बॉन्ड पर रिहा किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सौरभ और आशुतोष को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

सीजेपी के कानूनी मामलों के प्रमुख रत्ना सिंह ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि सौरव और आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अजिंक्य को निजी बॉन्ड पर रिहा किया गया है। इसके साथ ही, रत्ना सिंह ने सरकार को ‘कायर’ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी के कारण वही थे। पता चला है कि विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट कोर्ट का प्रदर्शनकारियों को सजा देने का पुराना रिकॉर्ड रहा है।

ये भी पढ़ें- सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे फिर पुलिस हिरासत में, दीपके ने सांझा की तस्वीर

 

आशुतोष का आज जन्मदिन 
रिहा होने के बाद सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा, “सौरभ दास और आशुतोष रांका के अलावा सीजेपी के समर्थक, हम सभी जंतर-मंतर की ओर गए थे। हमने सिर्फ भारत का झंडा लहराया और ‘भारत माता की जय’ बोला। इसके लिए सौरभ और आशुतोष को 5 दिन के लिए जेल में भेज दिया गया है। आज आशुतोष का जन्मदिन था। इस दिन झंडा लहराया और ‘भारत माता की जय’ बोलने के लिए उन्हें जेल में भेज दिया है।”

शिंदे ने कहा, “इस सरकार ने अपने सिस्टम और अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए देश की जनता के अधिकारों को खत्म करने की कोशिश की है। मेरा सभी से यह कहना है कि हम सभी को साथ आकर इस सरकार का अंत करना होगा।”

वकील ने कहा- बॉन्ड का उल्लंघन
वकील अभिष्ट हेला ने मीडिया से कहा, “पुलिस के इस शक के आधार पर कि वे कोई अपराध कर सकते हैं, उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कोर्ट में झूठ बोला कि उन्होंने लोगों को वहां आने के लिए कहा था। उन्होंने ऐसा कोई आह्वान नहीं किया था। उन्होंने बॉन्ड का उल्लंघन नहीं किया है। कनॉट प्लेस वाली अलग शिकायत का यहां गलत इस्तेमाल किया गया है, और उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।”

ये भी पढ़ें- भारत आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

 

आम आदमी पार्टी ने सरकार पर बोला हमला
उधर, सौरव और आशुतोष को न्यायिक हिरासत में भेजने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने सरकार पर हमला बोला है। पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने के कारण सौरभ दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह तानाशाही है।”

Exit mobile version