Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुलढाणा में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समूहों में झड़प, 17 लोग गिरफ्तार

December 2, 2024

बुलढाणा में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समूहों में झड़प, 17 लोग गिरफ्तार

बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के एक गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प में कुछ वाहनों को जला दिया गया और पथराव किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी देते कहा कि मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात को धाड़ गांव के शिवाजी नगर इलाके में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। उन्होंने पथराव किया और कुछ वाहनों में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को और बिगड़ने से पहले ही नियंत्रण में कर लिया। अधिकारी ने बताया कि बुलढाणा पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है और 33 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें