Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Arvind Kejriwal ने लोगों को दी छठ की शुभकामनाएं

November 19, 2023

CM Arvind Kejriwal ने लोगों को दी छठ की शुभकामनाएं

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोक आस्था के महापर्व छठ की लोगों को शुभकामनाएं दी है। सीएम केजरीवाल ने एक्स पर लोगों को इस महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। छठी मईया आप सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल रखें, समृद्ध रखें और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।‘‘

उल्लेखनीय है कि रविवार को डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा और सोमवार सुबह को उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। दिल्ली सरकार की ओर से लोक आस्था के महापर्व छठ पर यहां एक हजार से अधिक छठ घाटों का निर्माण किया गया है। छठ घाट पर पूजा-अर्चना के साथ-साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रबंध किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें