Site icon Dainik Savera Times

नई दिल्ली में भगदड़ पर CM Devendra Fadnavis ने जताया दुख

CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर दुख व्यक्त किया। आपको बता दें कि इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सीएम फडणवीस ने इस घटना को परेशान करने वाला और दुखद’’ बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

श्री फडणवीस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की खबर परेशान करने वाली और दुखद है। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें: Delimitation Bill 2026: ‘सपा का बस चले तो वह घरों की जाति तय कर दे’, विपक्ष पर बरसे अमित शाह

Exit mobile version