Site icon Dainik Savera Times

CM केजरीवाल ED के सामने आज नहीं हुए पेश, रोड शो के लिए मध्य प्रदेश के लिए हो गए रवाना

नेशनल डेस्क: दिल्ली शराब घोटाला केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने वाले थे लेकिन अब खबर है कि वे पेश नहीं होंगे। आबकारी नीति घोटाला मामले में ED ने केजरीवाल को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था।

 

केजरीवाल ने 11 बजे ED के सामने पेश होना था, मगर वह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के सिंगरौली रवाना हो गए हैं। केजरीवाल ने ED को पत्र लिखकर नोटिस को अस्पष्ट बताया है।

 

पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर 2 बजे केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के साथ मध्य प्रदेश में रोड शो करेंगे। वहीं आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अब ED सीएम केजरीवाल को पेश होने के लिए नया समन जारी कर सकती है।

Exit mobile version