Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आवारा कुत्तों के हमले से मृतक बच्ची के परिजन से मिले CM Kejriwal , मदद का दिया भरोसा

February 26, 2024

आवारा कुत्तों के हमले से मृतक बच्ची के परिजन से मिले CM Kejriwal , मदद का दिया भरोसा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आवारा कुत्तों के हमले से जान गंवाने वाली बच्ची के परिजनों से सोमवार को मिलकर उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। CM केजरीवाल ने इस घटना पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दुखद जताया। उन्होंने मृतक बच्ची के परिजनों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

बच्ची के परिजनों से मुलाकात के बाद श्री केजरीवाल ने एक्स पर बताया कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के धोबी घाट इलाके में शनिवार को कुछ आवारा कुत्तों के हमलों में दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। आवारा कुत्तों का खुलेआम रिहायशी इलाक़ों में घूमना बेहद गंभीर मामला है। एनडीएमसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस समस्या का तुरंत समाधान करें। बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा बहुत ज़रूरी है।

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे की यह घटना है। एनडीएमसी इलाके में तुगलक लेन के चमन घाट में करीब दो वर्षीय बच्ची पर घर के बाहर कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इसमें बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई थी। घर में बच्ची को न पाकर परिजन उसकी तलाश करने लगे तो घर के बाहर कुछ कुत्ते बच्ची पर हमला करते हुए दिखे। परिजनों ने कुत्तों से बच्ची को मुक्त कराया और गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पाल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें