Site icon Dainik Savera Times

महिलाओं को 1000 नहीं अब मिलेंगे 1500 रुपए, सरकार ने बताया इस दिन खाते में आएगी किस्त

CM Ladli Behna Yojana

CM Ladli Behna Yojana

CM Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के तहत महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि को 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीना करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई।

250 रुपए की वृ‌द्धि

मार्च 2023 से 1000 रुपए मासिक आर्थिक सहायता राशि के साथ यह योजना शुरू की गई थी। सितंबर 2023 से 1,250 रुपए मासिक आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ में 250 रुपए की वृ‌द्धि कर नवंबर 2025 से 1500 रुपए मासिक आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की स्वीकृति दी गई है।

महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी राशि

बैठक में फैसला लिया गया कि 12 नवंबर को सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 1 करोड़ 26 लाख महिलाओं के खातों में यह राशि भेजी जाएगी।

अतिरिक्त बजट की जरूरत

योजना में 250 रुपए की वृ‌द्धि किए जाने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,793 करोड़ 75 लाख रुपए के अतिरिक्त बजट की जरूरत होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 20,450 करोड़ 99 लाख रुपए संभावित व्यय होगा।

2424 करोड़ 369 लाख रुपए की मंजूरी

इसके अलावा, बैठक में आचार्य शंकर संग्रहालय ‘अद्वैत लोक’ के निर्माण के लिए मंजूर लागत को बढ़ाने का फैसला लिया गया। जून 2025 में 2195 करोड़ 54 लाख रुपए मंजूर किए गए थे, लेकिन सोमवार को मंत्रिमंडल ने इसमें संशोधन करते हुए लागत 2424 करोड़ 369 लाख रुपए करने की स्वीकृति दी।

108 फीट की बहुधातु प्रतिमा होगी स्थापित

संस्कृति विभाग की ओर से ओंकारेश्वर में एकात्म धाम परियोजना में आचार्य शंकर की 108 फीट की बहुधातु प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही आचार्य शंकर के जीवन और दर्शन पर आधारित शंकर संग्रहालय ‘अ‌द्वैत लोक’ का निर्माण, आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय वेदांत संस्थान और अद्वैत निलयम के निर्माण कार्य किए जाएंगे।

Exit mobile version