Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

तकनीकी खराबी के कारण CM Mamata Banerjee की दुबई उड़ान में हुई देरी 

September 12, 2023

तकनीकी खराबी के कारण CM Mamata Banerjee की दुबई उड़ान में हुई देरी 
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दुबई ले जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी के कारण यात्र में कम से कम तीन घंटे की देरी हुई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी हैं। बनर्जी और उनकी टीम स्पेन और दुबई की करीब 12 दिवसीय यात्र के लिए मंगलवार सुबह नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होने वाली थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण उनकी उड़ान में कम से कम तीन घंटे की देरी हुई।
हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस विमान को बनर्जी और उनके प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त अरब अमीरात ले जाना था, वह दुबई से देरी से पहुंचा। संपर्क उड़ान की अनुपलब्धता के कारण बनर्जी रात में दुबई में ही ठहरेंगी और अगले दिन स्पेन की राजधानी मैड्रिड के लिए रवाना होंगी। हवाई अड्डा पर बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें विदेश गये पांच साल हो गये। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का थीम देश स्पेन था। वे विनिर्माण और अन्य उद्योगों में अच्छे हैं। हम वहां व्यावसायिक सम्मेलनों में भाग लेंगे।’’
उन्होंने कहा, कि ‘वे (विदेशी प्रतिनिधि) बार-बार यहां आते हैं, लेकिन हम नहीं जाते। इसलिए अब हम वहां जा रहे हैं। दुबई में एक वाणिज्यिक सम्मेलन भी होने वाला है। मैं आप लोगों को समय-समय पर सूचित करती रहूंगी।’’ बनर्जी के साथ मुख्य सचिव एच. के. द्विवेदी और प्रसिद्ध कोलकाता फुटबॉल क्लब मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के वरिष्ठ पदाधिकारी भी होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस समय लंदन में हैं और वह मैड्रिड में उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे।
उन्होंने राज्य सचिववालय ‘नबन्ना’ में मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘हम तीन दिन तक मैड्रिड में रहेंगे। इस दौरान हम एक वाणिज्यिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और अनिवासी बंगालियों से मिलेंगे। वहां से हम बार्सलिोना के लिए ट्रेन लेंगे, जहां हम ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ (बीजीबीएस) की दो दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि यह पांच साल में उनका पहला विदेशी दौरा होगा क्योंकि केंद्र ने ‘‘उन्हें पहले आवश्यक अनुमति नहीं दी थी’’। उन्होंने कहा, ‘‘स्पेन इस साल के अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का थीम देश था और इसने हमारे फिल्म महोत्सवों में भी भाग लिया था। वे (परिधान) निर्माण में अच्छे हैं। हमें उम्मीद है कि वे इस साल के बीजीबीएस में भाग लेंगे।’’
बनर्जी ने कहा कि वह और प्रतिनिधियों का उनका दल दुबई लौटेगा, जहां बीजीबीएस पर एक बैठक और कुछ अन्य बैठकें निर्धारित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘23 सितंबर को कोलकाता लौटने से पहले हम डेढ़ दिन दुबई में रहेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह कई विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल क्लबों का घर माने जाने वाले बार्सलिोना में अपने प्रवास के दौरान किसी फुटबॉल क्लब के पदाधिकारी से मिलेंगी, इस पर बनर्जी ने कहा, ‘‘कुछ नया होने दीजिए। मैं वहां जा रही हूं और मैं बंगाल के लिए कुछ करना चाहती हूं।’’
राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि बनर्जी अपने बार्सलिोना प्रवास के दौरान ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर टेबास से मुलाकात कर सकती हैं। बनर्जी ने राज्य के लोगों से उनकी अनुपस्थिति के दौरान कानून-व्यवस्था को बाधित करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया और कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं और उन्हें आवशय़क निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें