Site icon Dainik Savera Times

CM मान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- भगवान ने गुण नहीं दिया, तो जबरदस्ती नेता बनाने की कोशिश क्यों

CM Mann attacks Rahul Gandhi: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री से एक टीवी चैनल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनमें नेतृत्व करने की क्षमता नहीं है और जब भगवान ने यह गुण नहीं दिया, तो जबरदस्ती उन्हें नेता बनाने की कोशिश क्यों की जा रही है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह कोई पारिवारिक जागीर नहीं है कि पिता के बाद बेटा ही कमान संभाल ले।

कृपया उन्हें छोड़ दीजिए। उन्होंने कहा कि बेचारे कांग्रेस नेता को खुद नहीं समझ आ रहा कि वह कहां फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता संसद में महत्वपूर्ण सत्रों के दौरान अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। कभी वह अपनी नानी और मामा के पास इटली चले जाते हैं, तो कभी किसी जरूरी सत्र के दौरान अमरीका में होते हैं।

मुख्यमंत्री मान ने राहुल गांधी की राजनीति की तुलना चंद्रयान मिशन से करते हुए कहा कि जिस तरह अंतरिक्ष यान तेजी से लांच हुआ, उसी तरह राहुल गांधी की राजनीतिक उड़ान अभी तक शुरू नहीं हुई है। भगवंत मान की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कांग्रेस पार्टी पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ हमलावर हो रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।

Exit mobile version