Dainik Savera Times

गणतंत्र दिवस पर CM Manohar Lal जगाधरी में फहराएंगे तिरंगा, देखें List

हरियाणा में गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम की सूची जारी कर दी गई है। 75 स्थानों पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। 4 जगहों पर जिला परिषद के प्रेसिडेंट भी राष्ट्रध्वज फहराएंगे। महामहिम राज्यपाल कुरुक्षेत्र के थानेसर में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यमुनानगर के जगाधरी में राष्ट्रध्वज फहराएंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिसार, तो गृहमंत्री अनिल विज अंबाला में राष्ट्रध्वज फहराएंगे। हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में एट होम कार्यक्रम होगा।

Exit mobile version