Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रंगपंचमी पर CM मोहन यादव आज इंदौर में, विश्वविख्यात गैर में होंगे शामिल

March 30, 2024

रंगपंचमी पर CM मोहन यादव आज इंदौर में, विश्वविख्यात गैर में होंगे शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज रंगपंचमी पर इंदौर में 72 साल पुरानी विश्वविख्यात परंपरा‘गैर’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डा. यादव इसके साथ ही अशोकनगर के धार्मिक स्थल करीला धाम में रंगपंचमी के अवसर पर लगने वाले मेले में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भोपाल से इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर में बद्रीनारायण मंदिर नरसिंह बाजार से गैर में शामिल होंगे, जिसके पश्चात स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद वे दोपहर लगभग दो बजे इंदौर से भोपाल पहुंचकर अशोकनगर के करीला धाम के लिए रवाना होंगे। दोपहर को वे करीला धाम मेले में पहुंचकर माता जानकी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें