Site icon Dainik Savera Times

CM Mohan Yadav की लोगों से अपील, देश के उज्जवल भविष्य के लिए करें वोट

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

भोपालः मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। सीएम मोहन यादव ने लोगों से वोट के अधिकार का उपयोग कर देश के उज्‍जवल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की है।

सीएम ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ‘लोकतंत्र के पर्व चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत आज प्रदेश के लोकसभा क्षेत्र सतना, रीवा, खजुराहो, टीकमगढ़, दमोह एवं होशंगाबाद में मतदान हो रहा है। आप सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि मतदान के अधिकार का उपयोग कर देश के उज्‍जवल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन अवश्य करें।‘

ज्ञात हो कि राज्य में लोकसभा की 29 सीटें है, जहां चार चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान छह संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को हो चुका है, वहीं दूसरे चरण में शुक्रवार को छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। वहीं शेष सीटों पर अन्य दो चरणों में मतदान होना है।

Exit mobile version