Site icon Dainik Savera Times

राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान को लेकर सीएम सैनी का करारा जवाब, बोले- कांग्रेस देश को…

हरियाणा डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर हरियाणा चुनाव के दौरान वोट चोरी करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 3.5 लाख वोटर्स के नाम काट दिए गए थे। अब हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है।

ये भी पढ़ें: ‘जंगलराज का मतलब है कट्टा, कटुता और कुशासन’, पीएम मोदी का राजद पर प्रहार

हरियाणा सीएम ने कहा- राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश को लगातार पीछे धकेलने का काम किया है। जिस तरह से कांग्रेस मुद्दा-विहीन हो गई है, वे झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है न कोई विषय है। कांग्रेस किसी काम को लेकर चर्चा करने के बजाय झूठ बोल रही है। गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने देश पर शासन किया है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी व राहुल बाबा को झूठ बोलना पड़ रहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये भी पढ़ें: इस शहर के बस अड्डे पर बड़ा हादसा, बस ने स्कूली छात्राओं को कुचला

सीएम सैनी ने आगे कहा कि भाजपा ईमानदारी से काम कर कर रही है, लेकिन कांग्रेस देश को झूठ बोलकर गुमराह कर रही है। इस तरह का झूठ बोलकर लोग कांग्रेस के साथ कभी नहीं आएंगे। अभी फिलहाल मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन समय आएगा तो मैं जरूर टिप्पणी करूंगा।

Exit mobile version