Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘खुद शर्म महसूस कर रहा हूं, अपनी निंदा भी कर रहा’…शादी के बाद वाली ‘गंदी बात’ पर CM नीतीश ने मांगी माफी

November 8, 2023

‘खुद शर्म महसूस कर रहा हूं, अपनी निंदा भी कर रहा’…शादी के बाद वाली ‘गंदी बात’ पर CM नीतीश ने मांगी माफी

नेशनल डेस्क: जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिला शिक्षा के महत्व पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी को वापस लेते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माफाी मांगी है। नीतीश मीडिया के सामने आए और कहा कि अगर उनकी किसी बात से किसी को कोई ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते है और खेद व्यक्त करते हैं। नीतीस ने कहा कि मैं अपनी टिप्पणी पर खुद शर्म महसूस कर रहा हूं।

 

बिहार विधानसभा परिसर में नीतीश ने कहा कि मैं कुच और कहना चाह रहा था पर…अगर मेरी किसी बात को लेकर तकलीफ हुई है तो मैं अपनी बात को वापस लेता हूं और मैं अपनी निंदा खुद करता हूं तथा दुख प्रकट करता हूं।… नीतीस ने कहा कि विपक्षी सदस्य कह रहे हैं शर्म करो…मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं, मैं इसके लिए दुख प्रकट कर रहा हूं। मैं इन सारी चीजों को वापस लेता हूं।’’

 

साथ ही नीतीश ने कहा कि वह महिला हितों के प्रबल पैरोकार रहे हैं। इस मुद्दे पर भाजपा सदस्यों के सदन में आसन के समक्ष आकर हंगामा करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों को आदेश आया होगा कि मेरी निंदा करो तो मैं अपने उस शब्द को वापस लेता हूं…और आप जो भी मेरी निंदा करें मैं आपका अभिनंदन करता हूं।’’ जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए नीतीश ने मंगलवार को सदन में कहा था कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को शादी के बाद संबंध बनाने के दौरान रोक सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें