Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM नीतीश ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर जताया शोक

December 29, 2024

CM नीतीश ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर जताया शोक

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी, राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। कुमार ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. आचार्य किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे।

वह विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी जुड़े रहे। उन्होंने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव के पद पर रहते हुये विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पद पर रहते हुये अपने कार्यों को सफ संपादित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य कुणाल के निधन से प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें