Site icon Dainik Savera Times

जी20 रात्रिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए सीएम नीतीश कुमार

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह नई दिल्ली रवाना हुए।मुख्यमंत्री ने बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के साथ सुबह करीब 11 बजकर दस मिनट पर पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। वहीं बता दें कि G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है। बैठक से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र अध्यक्षों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया है। इसमें देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। वहीं सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को भी इस बैठक में शामिल होने और रात्रि भोज का निमंत्रण भेजा गया था।

Exit mobile version