Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘काहे नाराज हैं सर’…मीडिया को देखते ही CM नीतीश कुमार ने जोड़े हाथ, VIDEO हुआ वायरल

November 14, 2023

‘काहे नाराज हैं सर’…मीडिया को देखते ही CM नीतीश कुमार ने जोड़े हाथ, VIDEO हुआ वायरल

नेशनल डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने बयानों और हाव-भाव को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में विधानसभा में महिलाओं को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान बाद अब नीतीश ने मीडिया से दूरी बना ली है। सोशल मीडिया पर उनका एक अलग ही वीडियो वायरल हो रहा है।

 

नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बाहर निकल रहे थे तो कुछ पत्रकारों ने पूछ लिया कि काहे (क्यूं) नाराज हैं सर? इस पर नीतीश कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन वे पूरी तरह झुक गए और पत्रकारों को प्रणाम करने लग गए। इतना ही नहीं इस दौरान जब उनके सुरक्षाकर्मी कैमरे के आगे आए तो नीतीश ने उन्होंने बगल हटाया और फिर से मीडिया को झुक कर प्रणाम करते हुए सांकेतिक तौर पर आरती उतारी और गाड़ी में बैठकर निकल गए।

 

वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आखिर नीतीश को क्यों मीडिया के आगे हाथ जोड़ने पड़े। बता दें कि महिला शिक्षा पर बात करते हुए पिछले दिनों नीतीश ने बिहार विधानसभा में विवादित बयान दे दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें