Dainik Savera Times

CM Nitish Kumar ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

पटना : लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री ,विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, आलोक कुमार मेहता, पूर्व मंत्री, श्याम रजक, विधान पार्षद, संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद,रविन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव, अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य, शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया व श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सूचना व जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Exit mobile version