Site icon Dainik Savera Times

सीएम नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि कहा राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्मश्री एवं पद्म भूषण से शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

कुमार ने स्व. शारदा सिन्हा के निधन की सूचना मिलते ही स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को स्व. सिन्हा के परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया।

Exit mobile version