Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM नीतीश ने स्वतंत्रता दिवस पर किया बड़ा ऐलान…इनते लाख युवाओं को मिलेंगी सरकारी नौकरी

August 15, 2024

CM नीतीश ने स्वतंत्रता दिवस पर किया बड़ा ऐलान…इनते लाख युवाओं को मिलेंगी सरकारी नौकरी

बिहार : नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य के युवाओं को पहले से तय संख्या से ज्यादा सरकारी नौकरी और रोजगार देने का ऐलान किया है। ऐसे में साफ कर दिया है कि आने वाले चुनाव से पहले राज्य में 12 लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को दी जाएंगी। बता दे कि इससे पहले 10 लाख नौकरी देने का फैसला हुआ था। लेकिन सीएम ने अब यह संख्या बढ़ा दी गई है। इसके साथ कहा कि राज्य के युवाओं को लगातार सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जा रही है। बात करें पिछले वर्ष 2020 में सात निश्चय -2 के तहत दस लाख नौकरी और दस लाख रोजगार देना तय किया गया था। आपको बता दे कि उन्होंने कहा कि अभी तक 5 लाख 16 हजार युवकों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त लगभग दो लाख पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “बिहार उच्च विकास दर और विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। यह आने वाले वर्षों में समावेशी विकास के साथ आगे बढ़ेगा।

अब 10 लाख नहीं 12 लाख युवाओं को मिलेंगी सरकारी नौकरी

बिहार के सीएम यानि नीतीश कुमार ने कहा कि अब हमलोगों ने तय कर लिया है कि इस साल और अगले साल चुनाव के पहले युवाओं को 10 लाख की जगह युवाओं को 12 लाख नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा की मैंने पहले 2022 में कहा था कि 10 लाख पहले से तय किया था. अब इतनी संख्या बढ़ रही है कि नौकरी की संख्या 10 लाख से बढ़कर 12 लाख हो जाएगा।

सरकारी नौकरी के साथ रोजगार की संख्या भी बढ़ाने का किया ऐलान

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हमलोगों ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने की भी बात कही थी। लेकिन देखा जाए तो पिछले 4 वर्षों में अलग-अलग क्षेत्रों में 24 लाख लोगों को रोजगार दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब इस साल और अगले साल चुनाव से पहले 10 लाख और रोजगार दिया जाएगा। इस तरह हमलोग 10 लाख की जगह 12 लाख सरकारी नौकरी देंगे और 10 लाख की जगह 34 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें