Site icon Dainik Savera Times

CM Pushkar Dhami निवेशकों को आकर्षित करने पहुंचे लंदन, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

देहरादून/लंदनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे के लिए सोमवार को लंदन एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी के स्वागत में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पहुंचे। लंदन पहुंचने पर भारतीय समुदाय और उत्तराखंड मूल के लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री का उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन तथा उत्तराखंड की परम्परा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह प्रतिनिधिमंडल 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक करेगा और आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए न्यौता देगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी।

Exit mobile version