Site icon Dainik Savera Times

CM Pushkar Singh Dhami ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, अनुकूल औद्योगिक नीति, शांत औद्योगिक वातावरण, दक्ष मानव संसाधन और उदार कर लाभों तथा पूंजी निवेश में वृद्धि से उत्तराखंड देश में तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक है। हमारा संकल्प उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने का है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में सीएम ने शुभकामनाएं दीं। कहा, पिछले तीन वर्षों में 15 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। कहा, नीति आयोग की 2023-24 की एसडीजी सूचकांक में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया। कहा, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 मेंकुल 3.5 लाख करोड़ निवेश समझौते हुए, जिनमें 81 हजार करोड़ के समझौते की ग्राउंडिंग की जा चुकी है। कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में लगभग दो लाख करोड़ की योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

 

Exit mobile version