Site icon Dainik Savera Times

CM रेखा गुप्ता और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया नवीनीकृत नेहरू प्लेस डाकघर का उद्घाटन

The Union Minister of Communications and Development of North Eastern Region (DoNER), Shri Jyotiraditya M. Scindia addressing at the dedication of the renovated Nehru Place Post Office to the public, in New Delhi on May 07, 2026.

नई दिल्ली : रेखा गुप्ता ने केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीनीकृत नेहरू प्लेस डाकघर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने श्रमिकों के लिए मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल की भी शुरुआत की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय डाक विभाग ने तकनीक के साथ खुद को नए दौर के अनुरूप विकसित किया है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक डाकघर अब केवल पत्र सेवा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पार्सल, बैंकिंग, बीमा, आधार और पासपोर्ट जैसी अनेक सुविधाओं के जरिए जनसेवा का सशक्त केंद्र बन चुके हैं। मुख्यमंत्री ने पोस्ट ऑफिस के आधुनिकीकरण को जनता के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे नागरिकों को तेज, सरल और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हाल में हुई हिंसक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बीच हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच विकास के साथ देश की पुरानी विरासत को संरक्षित करने की है। उन्होंने भारतीय डाक विभाग को देश की सबसे विश्वसनीय संस्थाओं में से एक बताते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से इसे और मजबूत बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी, विधायक शिखा राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version