Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला शहर की सड़कों की टायरिंग के लिए CM ने 10 करोड़ किए जारी, बोले चुनाव के लिए हमेशा रहते हैं तैयार

March 28, 2023

शिमला शहर की सड़कों की टायरिंग के लिए CM ने 10 करोड़ किए जारी, बोले चुनाव के लिए हमेशा रहते हैं तैयार

शिमला (गजेंद्र): शिमला शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इस राशि से शहर की सड़कों की टायरिंग की जाएगी। शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा की तरफ से शहर की खस्ता हाल सड़कों को ठीक करने के लिए सरकार से पैसे की मांग की थी, जिस पर सीएम ने 10 करोड़ जारी किए है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भारी बारिश बर्फबारी और बरसात के कारण सड़कों की हालत खराब हो जाती है और शिमला शहर की सड़कें भी काफी व्यस्त रहती है। ऐसे में टायरिंग करने के लिए समय नहीं मिलता है लेकिन विधायक ने समय पर पैसे की मांग की है, जिससे शहर की सड़कों की टायरिंग हो पाएगी।

वहीं नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस चुनाव के लिए हमेशा ही तैयार रहती है और नगर निगम में इस बार फिर कांग्रेस पार्टी का कब्जा होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें