Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM शुभेंदु ने दोहरायी PM Modi की परंपरा; विधानसभा की सीढ़ियों पर झुककर किया प्रणाम

May 14, 2026

CM शुभेंदु ने दोहरायी PM Modi की परंपरा; विधानसभा की सीढ़ियों पर झुककर किया प्रणाम

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में प्रवेश से पहले सदन की सीढ़ियों पर झुककर प्रणाम किया। उनके इस कदम की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में संसद भवन के सामने माथा टेकने से की जा रही है। शुभेंदु अधिकारी 18वीं विधानसभा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। विधानसभा परिसर में उन्हें औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

इससे पहले उन्होंने बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। सुबह 11:02 बजे प्रोटेम स्पीकर तापस रॉय और मंत्री दिलीप घोष के साथ अधिकारी विधानसभा कक्ष में पहुंचे और विधायक के रूप में शपथ ली। उनके बाद कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक भी अधिकारी से मिलने उनके कक्ष में पहुंचे। इसे राजनीतिक शिष्टाचार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें