Site icon Dainik Savera Times

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कैफे विस्फोट मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ANI, कर्नाटक पुलिस का आभार जताया


मैसूर। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और राज्य पुलिस का शनिवार को आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूछताछ के बाद सच सामने आ जाएगा। सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं एनआईए और कर्नाटक पुलिस का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने आरोपियों का पता लगाया और उन्हें कोलकाता में गिरफ्तार किया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपियों को ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर बेंगलुरु लाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के बाद मामले के बारे में पता चलेगा।’’ एनआईए ने आरोपियों- अब्दुल मतीन अहमद ताहा और मुस्सविर हुसैन शाजिब को कोलकाता से करीब 190 किलोमीटर दूर पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा कस्बे में एक होटल से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि ताहा विस्फोट की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का मुख्य कर्ताधर्ता था और शाजिब ने कैफे में विस्फोटक रखा था।

Exit mobile version