Site icon Dainik Savera Times

CM Sukhu ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए वित्तीय सहायता के दिए निर्देश

शिमला (गजेंद्र): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित 14 वर्षीय बच्चे के उपचार के लिए हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। हमीरपुर जिला के बड़सर क्षेत्र के निवासी प्रेम लाल ने अपनी धर्मपत्नी सहित आज प्रातः यहां मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें अवगत करवाया कि उनका बेटा अरुण मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बच्चे का उपचार करवाने में सक्षम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने प्रेम लाल को आश्वस्त किया कि बच्चे के इलाज के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

Exit mobile version