Site icon Dainik Savera Times

जहां की दसवीं तक पढ़ाई उस स्कूल पहुंचे CM Sukhu, किया बड़ा ऐलान

शिमला (गजेंद्र): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एनुअल फंक्शन के लिए छोटा शिमला स्कूल पहुंचे। यह वही स्कूल है जहां सुखविंदर सिंह ने पहली कक्षा से लेकर दसवीं तक पढ़ाई की और आज वह एक मुख्यमंत्री बनकर पहली बार वहां पहुंचे। अपने स्कूल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कहा स्कूल की तस्वीर बदल गई। उन्होंने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि उस समय ब्रिटिशर्स के समय से बना स्कूल था। सीएम सुक्खू सरकारी स्कूल के बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प हो तो छात्र कुछ भी कर सकते हैं।

सरकारी स्कूल का महत्व समझते हुए सीएम ने राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनाये जाने की घोषणा की। जहां बच्चे अपना आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे व अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएंगे। मुख्यमंत्री बोले सरकारी स्कूल के बच्चे दृढ़ इच्छा के साथ कहीं भी पहुंच सकते हैं।

Exit mobile version