Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगी और पुष्कर सिंह धामी ने दी बाल दिवस की शुभकामनाएं

November 14, 2024

CM योगी और पुष्कर सिंह धामी ने दी बाल दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू की आज 135वीं जयंती है। पंडित नेहरू का बच्चों से लगाव के कारण प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप से मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राज्यों के सीएम देशवासियों बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बच्चों को विकसित और आत्मनिर्भर भारत का आधार बताया। उन्होंने लिखा, सभी प्यारे बच्चों और प्रदेश वासियों को बाल दिवस की हार्दकि बधाई एवं शुभकामनाएं! बच्चे राष्ट्र के भविष्य और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के आधार हैं।

सीएम योगी ने आगे लिखा, आइए, बच्चों को आगे बढ़ाने, उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए एक सुरक्षित, सहयोगी और अनुकूल वातावरण का सृजन करें। यह एक सामाजिक और राष्ट्रीय कार्य भी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, आप सभी को बाल दिवस की हार्दकि बधाई एवं शुभकामनाएं ! हमारी सरकार बच्चों के उज्‍जवल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। हम शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सुधार लाकर, बच्चों को बेहतर अवसर और सुरक्षित भविष्य देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें