Site icon Dainik Savera Times

CM योगी ने ‘वीर बाल दिवस’ पर सजाई दस्तार, श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान को किया याद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम पर गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के पुत्रों के बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सीएम योगी ने दस्तार भी सजाई और कहा कि पश्चिम से आने वाले किसी भी हमले को रोकने के लिए पंजाब दीवार की तरह खड़ा रहा है। तवांग की घटना पर मैंने पूछा तो पता चला कि वहां पर सिख रेजिमेंट के कुछ जवान तैनात हैं, वहां एक-एक जवान दो-दो चीनियों को पकड़ते और धुलाई करके भेजते थे।

सीएम योगी ने इस अवसर पर ट्वीट भी किया और कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान को कोटि-कोटि नमन! साहिबजादों का पावन बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरणा प्रदान करेगा।

Exit mobile version