Site icon Dainik Savera Times

CM योगी, मोहन चरण माझी और मोहन यादव ने दी विदेश मंत्री जयशंकर को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के 70वें जन्मदिन पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने विदेश मंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत के विदेश मंत्री जयशंकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाने में आपका असाधारण नेतृत्व और दृढ़ प्रयास वास्तव में सराहनीय है। यह वर्ष आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और निरंतर सफलता लेकर आए।‘

सीएम योगी ने कहा, ‘कर्मठ राजनेता, कुशल रणनीतिकार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को जन्मदिन की हार्दकि बधाई। प्रभु श्री राम की कृपा से आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें। आपका यश अभिवर्धति होता रहे, यही कामना है। ‘बता दें कि 9 जनवरी 1955 को दिल्ली में जन्मे एस जयशंकर विदेश मंत्री बनने से पहले भारत के विदेश सचिव भी रह चुके हैं। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में 1977 में की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी जयशंकर को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर को जन्मदिन की हार्दकि बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, आपके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। ‘इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा, ‘केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।‘

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री को बधाई देते हुए कहा, ‘विदेश मंत्री जयशंकर को जन्मदिवस की हार्दकि बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा केदार से आपके सुदीर्घ, सुयशपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।‘

ये भी पढ़ें: रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… पंजाब के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल

Exit mobile version