Site icon Dainik Savera Times

पटरी से उतरा यात्रियों से भरी ट्रेन का डिब्बा, मची अफरा तफरी 

Coach Derailment : पुडुचेरी जा रही एक MEMU (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन का एक डिब्बा मंगलवार को विल्लुपुरम के पास पटरी से उतर गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया क्योंकि लोको पायलट ने इसे देख लिया और तुरंत ट्रेन रोक दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और तीन घंटे के भीतर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गयी।

उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण पता चल सकेगा। इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। लगभग 500 यात्रियों को लेकर विल्लुपुरम-पुडुचेरी ट्रेन जब सुबह 5.25 बजे विल्लुपुरम से रवाना हुई। ट्रेन एक मोड़ पार कर रही थी, तभी उसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया और लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया।

इस दुर्घटना के कारण विल्लुपुरम मार्ग पर सुबह 8.30 बजे तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। विल्लुपुरम-पुडुचेरी MEMU एक छोटी दूरी की ट्रेन है जो करीब 38 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

 

 

Exit mobile version