नेशनल डेस्क: उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे निचला स्तर है। वहीं, दिल्ली और चंडीगढ़ में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
#WATCH मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: शहर में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। pic.twitter.com/TJjQrSgJ7e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026
15 जनवरी से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में शीतलहर और अधिक तीव्र हो सकती है। अनुमान है कि इस सिस्टम का प्रभाव 30 जनवरी तक बना रह सकता है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है।
ड्रोन वीडियो AIIMS के पास से है। pic.twitter.com/pMksoYLuC3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2026
कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी
अगले दो दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है।
उत्तर भारत के 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के छह राज्यों में अगले 72 घंटों के दौरान बारिश की संभावना जताई है।
16 से 20 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
उत्तराखंड के कई इलाकों में भी बारिश और बर्फ गिरने के आसार हैं।
18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है।
वहीं, 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा 14 जनवरी को लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
दिल्ली में फिर गिरेगा तापमान
राजधानी दिल्ली में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश का अनुमान है। बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। 15 से 17 जनवरी के दौरान सुबह और रात का तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की भी संभावना है।
ये भी पढ़ें: आज CM मान श्री अकाल तख्त साहिब में पेश करेंगे स्पष्टीकरण, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी पंजाब दौरा
बिहार में भीषण ठंड और शीतलहर
बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पटना, सिवान, बक्सर, भोजपुर, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी में खतरनाक शीतलहर की चेतावनी दी गई है।
उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर और कानपुर समेत कई जिलों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। तेज हवा के कारण गलन बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने यूपी के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...