Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान में सर्दी का दौर जारी, फतेहपुर में पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस

Weather

Weather

Cold wave in Rajasthan : राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई।

इस दौरान न्यूनतम तापमान संगरिया और सीकर में 1.4 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 2.7 डिग्री, नागौर में 2.8 डिग्री, करौली में 2.9 डिग्री और पिलानी में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.2 डिग्री व 8.3 डिग्री रहा।

Exit mobile version