Site icon Dainik Savera Times

Indore में महिला के घायल होने पर कलेक्टर की Chinese Manjha का उपयोग नहीं करने की सलाह

Chinese Manjha

Chinese Manjha

Indore : मध्य प्रदेश में Chinese Manjha से हो रहे हादसों के बीच इंदौर में भी एक महिला घायल हो गई। महिला को 22 टांके लगाने पड़े। कलेक्टर आशीष सिंह ने लोगों को हिदायत दी है कि वह चाइनीज मांझा का उपयोग नहीं करें। इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में चाइनीज मांझा से महिला के घायल होने पर कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और हमारे लिए सबक लेने वाली भी है। पूर्व में चाइनीज मांझा को लेकर कार्रवाइयां की गई हैं। थानों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। इसको और प्रभावकारी बनाने की जरूरत है। प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। लेकिन, जो लोग इस मांझे का उपयोग करते हैं, उनसे भी आग्रह है कि वे चाइनीज मांझा को नहीं खरीदें, जिससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस पतंग उड़ाने वाले की भी तलाश कर रही है
बताया गया है कि गुरुवार को छत्रीपुरा निवासी विकास वर्मा अपनी पत्नी रीना के साथ रणजीत हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। दोनों मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी पतंग का मांझा आया, जिस पर विकास ने अपनी गर्दन नीचे कर ली, मगर मांझा उनकी पत्नी रीना के गले से रगड़ता हुआ निकल गया। रीना को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके गले में 22 टांके लगाने पड़े। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चाइनीज डोर की बिक्री को रोकने के प्रयास जारी हैं, वही बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में भी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पतंग उड़ाने वाले की भी तलाश कर रही है। महिला के पति ने पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इंदौर सहित राज्य के अन्य जिलों में चाइनीज डोर की बिक्री पर रोक लगी हुई है। रोक के बावजूद चाइनीज डोर की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है और इस तरह की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। अब सवाल उठ रहा है, क्या रीना वर्मा के घायल होने के बाद पुलिस प्रशासन का रवैया सख्त होगा या फिर चाइनीज डोर बेचने का कारोबार चलता रहेगा।

Exit mobile version