Site icon Dainik Savera Times

फार्म हाउस में कॉलेज छात्र की हत्या, 3 गिरफ्तार

बेंगलुरु। बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक फार्म हाउस में तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद 21 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत हो गई। इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 26 अक्टूबर को उस समय हुई, जब बी.कॉम (वाणिज्य स्नातक) का छात्र पुनीत अपने सात दोस्तों के साथ यहां के निकट चिक्केनहल्ली स्थित एक फार्म हाउस पर गया था। पुनित के दोस्तों में दो लड़कियां भी थीं। पुलिस ने बताया कि पास के होन्नापुरा इलाके से आरोपी रात में फार्म हाउस पहुंचे और पुनीत एवं उसके दोस्तों के साथ र्दुव्‍यवहार करने लगे। उसने बताया कि उन्होंने स्विमिंग पूल में मौजूद उनकी महिला मित्रों का वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जब पुनीत ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर लकड़ी के लट्ठे से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। उसने बताया कि पुनीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां चार दिन बाद उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान पुनीत के दोस्त को भी मामूली चोटें आई थीं। पुलिस ने कहा, ‘‘हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।’

Exit mobile version