Site icon Dainik Savera Times

राम लला और राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या की थीम पर आधारित रंगीन सिक्का जारी

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर राम लला और राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या की थीम पर आधारित रंगीन सिक्का सहित तीन स्मारिका सिक्का को जारी किया। वर्चुअली आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता श्रीमती सीतारमण ने की। स्थापना दिवस समारोह में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव और एसपीएमसीआईएलआई इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की भी मौजूद थे।

इसमें एसपीएमसीआईएल के नौ क्षेत्रीय केंद्र वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल मोड से जुड़े और इस अवसर पर श्रीमती सीतारमण ने तीन स्मारिका सिक्के भी जारी किए। इसमें राम लला और राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या की थीम पर आधारित रंगीन सिक्का भी शामिल है जिसमें एक तरफ राम लला की प्रतिमा तो दूसरी ओर राम मंदिर की आकृति है। यह सिक्का एसपीएमसीआईएलआई की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Exit mobile version