Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी : विजय शाह को मंत्री पद से हटाने के लिए याचिका दायर

July 24, 2025

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी : विजय शाह को मंत्री पद से हटाने के लिए याचिका दायर

नई दिल्ली: भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को हटाने का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। कांग्रेस नेता जया ठाकुर द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि विजय शाह के बयान से अलगाववादी भावनाएं भड़कने और देश की एकता को खतरा है। याचिका में कहा गया है, ‘मंत्री का यह बयान कि कर्नल सोफिया कुरैशी उस आतंकवादी की बहन हैं जिसने पहलगाम में हमला किया था, यह किसी भी मुस्लिम व्यक्ति पर आरोप लगाकर उसमें अलगाववादी भावनाओं को बढ़ावा देता है, जिससे भारत की संप्रभुता या एकता और अखंडता को खतरा है। यह टिप्पणी सीधे तौर पर भारत के संविधान की अनुसूची 3 के तहत ली गई शपथ का उल्लंघन है।’ शीर्ष कोर्ट ने 28 मई को विजय शाह की टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में कार्यवाही को बंद करने का आदेश देते हुए कहा कि वह इस मामले पर गौर करेगी। शीर्ष कोर्ट ने अपने पूर्व के आदेश के अनुपालन में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से वस्तु स्थिति रिपोर्ट मांगी है।

ये भी पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में जौ बोने से पहले जानें सही विधि और इसके शुभ-अशुभ संकेत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें