Site icon Dainik Savera Times

Congress सरकार ने Rajasthan को तबाह करने में नहीं छोड़ी कोई कसर : Amit Shah Congress government has left no stone unturned to destroy Rajasthan: Amit Shah

Amit Shah Targeted Rahul

Amit Shah Targeted Rahul

जयपुरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि इसने पांच साल के कार्यकाल में राज्य को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शाह ने कांग्रेस सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। वह नावां विधानसभा सीट के कुचामन कस्बे में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, कि ‘पांच साल अशोक गहलोत की सरकार चली और अशोक गहलोत की सरकार ने इस वीर भूमि को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे भ्रष्ट सरकार अगर कहीं पर रही है तो वह यहां है। राजस्थान की सरकार सबसे भ्रष्ट है।’’

कथित लाल डायरी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा, कि ‘लाल कलर देखकर गहलोत जी भड़क जाते हैं। कुछ भी लाल हो, गहलोत जी को लाल डायरी ही नजर आती है, और कुछ नजर नहीं आता।’’ शाह ने विभिन्न विभागों में घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां खनन विभाग में 66 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया और जल जीवन मिशन के नाम पर 20,000 करोड़ रुपए खा गए। शाह ने कहा, ‘‘गहलोत जी ने तुष्टिकरण की राजनीति की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।’’

We are now on WhatsApp. Click to join

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘चाहे बिजली देनी हो, स्वास्थ्य सुरक्षा ठीक करनी हो या कानून व्यवस्था ठीक करनी हो, ये काम केवल और केवल कमल फूल की सरकार कर सकती है, भाजपा सरकार कर सकती है।’’ शाह ने कहा कि राज्य सरकार ने पेपर लीक मामले में विश्व रिकार्ड बनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘आप कमल फूल की सरकार बना दीजिए, आने वाले दिनों में हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि राजस्थान में एक भी पेपर लीक नहीं होगा।’’

उन्होंने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ना देश को सुरक्षित रख सकती है, न देश को समृद्ध कर सकती है, न देश को दुनिया में गौरव दिला सकती है। उन्होंने कहा ‘‘नरेन्द्र मोदी ने नई संसद बनाई, कर्तव्य पथ बनाया. भारत के तिरंगे को चंद्रमा पर ले जाने का काम मोदी जी ने किया है।’’ राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा जबकि वोटों की गिनती तीन अक्टूबर को होगी।

Exit mobile version